
इस पोस्ट में हम बात करेंगे हरियाणा के 22वें जिले चरखी दादरी (Charkhi Dadri) के बारें में। चरखी दादरी को ले कर कई विवाद है जैसे की यह 22वां जिला कब बना, इसका क्षेत्रफल कितना है, इसमें कितनी तहसीलें है आदि … ।
यहाँ हम आपको बता दें की कही आपको लिखा मिलेगा की चरखी दादरी 18 सितंबर 2016 को नया जिला बना लेकिन आपको बता दें की इस दिन चरखी दादरी नया जिला नही बना बल्कि इस दिन चरखी दादरी में दादरी विकास रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें हरियाणा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चरखी दादरी Charkhi Dadri को 22वां जिला बनाने की घोषणा की थी।
22 वां जिला बनने से पहले चरखी दादरी Charkhi Dadri भिवानी के अंतर्गत आता था और यह हरियाणा का सबसे बड़ा उपमंडल था।
18 अक्टूबर, 2016 को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में चरखी दादरी को जिला बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इसके बाद हरियाणा के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने 1 दिसम्बर 2016 को नोटिफ़िकेशन प्रकाशित चरखी दादरी को हरियाणा का 22वां जिला घोषित कर दिया।

आपको बता दें की कोई भी स्कीम केवल घोषणाओं से लागू नही होती, बल्कि घोषणाओं पर आधिकारिक रूप से कार्य करना पड़ता है तब वह लागू होती है|
चरखी दादरी Charkhi Dadri हरियाणा का 22वां जिला कब बना –
इसी के संबंध में हम आपको बता रहे है की चरखी दादरी हरियाणा का 22वां जिला 1 दिसम्बर 2016 को बना | इससे regarding हम आपको प्रूफ दें रहे है|
Proof No – 1
हरियाणा के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रकाशित नोटिफ़िकेशन में देखे –

नोटिफ़िकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें|
Proof No – 2
चरखी दादरी की Official Website पर चरखी दादरी की स्थापना की तिथि 1 दिसंबर 2016 दिखाई गई है|

चरखी दादरी Charkhi Dadri के बारें में अन्य जानकारीयां –
- स्थापना – 1 Dec 2016
- साक्षरता – 67.04%
- क्षेत्रफल – 1370.11 वर्ग किमी
- ब्लॉक – 4 (चरखी दादरी, बाढ़ड़ा, झोजू, बौन्दकलाँ)
- सब –डिविजन – 2 (चरखी दादरी, बाढ़ड़ा)
- तहसीलें – 2 (चरखी दादरी, बाढ़ड़ा)
- गाँव – 172
- म्युनिसिपल कमेटी – 1 (चरखी दादरी)
- सब-तहसील – 1 (बोन्दकलाँ)
- जनसंख्या – 502276, पुरुष – 265949, महिलाएं – 236327 (Census 2011)