इस पोस्ट में The Fauna and Glora of Haryana हरियाणा के जीव-जन्तुओ व वनस्पति से संबन्धित प्रश्न उत्तर दिये जा रहे है | ऐसे प्रश्न हरियाणा से संबन्धित एक्जाम जैसे की HSSC, HPSC, Haryana Police, आदि परीक्षाओ में पूछे जाते है| हमें उम्मीद है की दी एसी परीक्षाओ की तैयारी में आपकी सहायक होगी |

The Fauna and Glora of Haryana हरियाणा के जीव-जन्तु व वनस्पति से संबन्धित (प्रश्न-उत्तर) Click Here
Sr | Question | Answer |
1 | हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ? | नील गाय |
2 | हरियाणा का राजकीय वृक्ष क्या है ? | पीपल |
3 | हरियाणा का राजकीय पक्षी क्या है ? | काला तितर |
4 | हरियाणा का राजकीय फूल क्या है ? | कमल |
5 | हरियाणा में कहाँ पर साल के वृक्ष पाए जाते है ? | अंबाला और पंचकुला के नमी वाले पहाड़ी क्षेत्रों मे |
6 | हरियाणा के अधिकतर भाग मे किस प्रकार के वन पाये जाते है ? | उष्ण कटिबंधीय वन (आम ,जामुन ,शीशम ,पीपल ,नीम आदि |
7 | हरियाणा मे काटेंदार मरुस्थ्लीय वृक्ष कहाँ पाये जाते है ? | हिसार ,महेन्दरगढ़ और भिवानी जिलो के मरुस्थलीय भागो मे |
8 | हरियाणा में किस जिले मे ढाक (पलाश) के पेड़ पाये जाते है ? | करनाल |
9 | हरियाणा में नयी राज्य वन नीति किस वर्ष बनाई ? | 2006 |
10 | हरियाणा राज्य वन नीति 2006 के अनुसार हरियाणा प्रदेश का वन क्षेत्र कुल भोगोलिक क्षेत्र का कितना % होना चाहिए ? | 20 % |
11 | हरियाणा में वन आवरण का कुल क्षेत्रफल , हरियाणा के भोगोलिक क्षेत्र का कितना % है ? | 3.59% |
12 | राज्य में तरु दिवस किस दिन मनाया जाता है ? | 15 जुलाई |
13 | हरियाणा सरकार द्वारा चलाया गया ‘हर-घर हरियाली हरियाणा की खुशहाली’ प्रोग्राम किस लिए चलाया गया ? | वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए |
14 | 67वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव कब मनाया गया ? | जुलाई 2016 में |
15 | वन्यजीवो के संरक्षण के लिए हरियाणा में कितने राष्ट्रीय पार्क है ? | 2 (सुल्तानपुर और कलेसर) |
16 | राज्य में अब तक कितने हर्बल पार्क स्थापित किए जा चुके है ? | 58 |
17 | वन्यजीवो के संरक्षण के लिए हरियाणा मे कितने conservation रिजर्व है ? | 2 |
18 | वन्यजीवो के संरक्षण के लिए हरियाणा मे कितने वन्यजीव अभ्यारण है ? | 8 |
19 | लाल जंगली मुर्गी हरियाणा के किस भाग में पाया जाता है ? | शिवालिक क्षेत्र (पंचकुला ) |
20 | हरियाणा में विलुप्त होते गिद्धों के लिए जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ पर है ? | पिंजोर (जिला पंचकुला) |
21 | हरियाणा में लाल जंगली मुर्गी का प्रजनन कहाँ किया जाता है ? | पिंजोर (जिला पंचकुला) |
22 | हरियाणा में मोर और चिंकारा संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ पर स्थापित है ? | झाबुआ रिजर्व वन (जिला रेवाड़ी) |
23 | झाबुआ रिजर्व वन किस जिले में है ? | रेवाड़ी |
24 | हरियाणा में सबसे पहले कौन सा राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था ? | सुल्तानपुर राष्ट्रीय (जिला गुडगाँव)वर्ष 1991 में |
25 | कलेसर राष्ट्रीय उद्यान (यमुनानगर) का कुल क्षेत्रफल लगभग कितना है ? | 4682 हेक्टेयर |
26 | हरियाणा में सबसे बड़ा जंगल कहाँ पर है ? | कलेसर राष्ट्रीय (जिला यमुनानगर) |
27 | हरियाणा में सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण (wildlife sanctuary ) है ? | अबुबशहर वन्यजीव अभ्यारण (जिला सिरसा )- 11530 हेक्टेयर |
28 | छिलछिला वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है ? | कुरुक्षेत्र |
29 | बीड शिकरगाह वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है ? | पंचकुला |
30 | नाहर वन्य प्राणी विहार किस जिले में है ? | रेवाड़ी |
31 | अबुबशहर वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है ? | सिरसा |
32 | खापरवास वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है ? | झज्जर |
33 | हरियाणा में सबसे पहले कोन सा वन्यजीव अभ्यारण स्थापित किया गया था ? | भिंडावास वन्य प्राणी विहार (5 जुलाई 1986) |
34 | खोल- हाय – रायतन वन्य प्राणी विहार किस जिले में है ? | पंचकुला |
35 | बीर बारा वन वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है ? | जींद (conservation reserves – संरक्षित भंडार) |
36 | सरस्वती वन्यजीव अभ्यारण (सोनसार जंगल )किस जिले में है ? | कैथल (conservation reserves- संरक्षित भंडार) |
37 | चिंकारा (केवल चिंकारा )प्रजनन केंद्र भिवानी जिले में कहाँ है ? | कैरु (तहसील तोशाम) |
38 | हिरण उद्यान हरियाणा के किस जिले में है ? | हिसार |
39 | हरियाणा में तीतर प्रजनन केंद्र कहाँ पर है ? | मोरनी (पंचकुला ) |
40 | हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ पर है ? | भौर सैदन (कुरुक्षेत्र) |