Questions Related to Famous Fairs of Haryana
हरियाणा एक ऐसा राज्य है जो अपने अंदर हर प्रकार की संस्कृति की समेटे हुए है| हरियाणा पीर-पगम्बरों और फकीरों की धरती है| हरियाणा हर क्षेत्र में बाकी प्रदेशों से भिन्न है| हरियाणा के अति प्राचीन होने के कारण यहाँ मेलों का अपना अलग ही महत्व है| हरियाणा में नारनौल के निकट ढोसी पहाड़ी पर लगने वाला सोमवती अमावस्या का मेला काफी प्रसिद्ध है। फ़रीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड का मेला विश्व में प्रसिद्ध है| हरियाणा में अनेकों मोको पर प्राचीन समय से ही मेलों का चलन है|

इस पोस्ट में हरियाणा में लगने वाले विभिन्न मेलों के बारें में बताया गया है| यह जानकारी परीक्षा की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है| हमें उम्मीद है यह जानकारी विभिन्न एक्जाम में आपकी मदद करेगी|
हरियाणा के प्रसिद्ध मेलों से संबन्धित प्रश्न
जींद –
- हट्केश्र्वर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – हाट गाँव में, सावन के शुक्ल पक्ष के अंतिम रविवार को लगता है| - पांडु पिंडारा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पिंडारा में, यह मेला प्रत्येक अमावस्या को लगता है यह मेला पिंडदान से संबंधित है| - बिलसर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – हंसहेडर में, यह मेला सोमवती अमावस्या को लगता है| - सच्चा सौदा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सिंहपुरा क्षेत्र में, यह मेला सिक्खों के गुरू तेज बहादुर जी की याद में, गुरुपर्व की पूर्णमासी को लगता है| - धमतान साहिब का मेला मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – धमतान में, यह मेला हर महीने की अमावस्या को लगता है| - शिवजी के मंदिर का उत्सव मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – भूरायण नामक स्थान पर, यह सावन व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में लगता है| - रामरायद्द का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – रामराय में, यह मेला वैशाख व कार्तिक मॉस की पूर्णमासी को लगता है|
करनाल –
- पांडु का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पपहाना (असंध) में, यह मेला प्रतिमाह लगता है| - छड़ीयों का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अमरपुर में, यह मेला सितम्बर माह में लगता है जिसमें पवित्र धार्मिक छड़ी की पूजा होती है| - बाबा सिमरन दास का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – इन्द्री कस्बे में, यह मेला अक्टूबर माह में लगता है| - देवी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पटहेड़ा नामक क्षेत्र में अप्रैल महीने में यह मेला लगता है| - गोगापीर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खेड़ा नामक स्थान पर, भादो की नवमी को यह मेला लगता है| - परासर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – तरावड़ी नामक स्थान पर फरवरी माह में इसका आयोजन होता है|
फरीदाबाद –
- बाबा उदासनाथ का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अलावलपुर में, यह मेला फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगता है| - फुलडोर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अतरचट्ट में, यह मेला चैत्र की कृष्ण पक्ष की द्वितीया को लगता है| - दादा कान्हा रावत का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बहोत में फाल्गुन पंचमी| - सूरजकुण्ड का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – फरवरी माह में, यह एक अंतर्राष्ट्रीय मेला है, पर्यटन व कला की दृष्टि से यह मेला देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुका है| - कनुवा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – गाढोता में, यह मेला भादों माह में कृष्ण पक्ष एकादशी को लगता है| - जन्माष्टमी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – धतीर नामक स्थान पर, यह मेला भादों माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को लगता है| - कालका का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – मोहना में, यह मेला चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगता है| - गोगापीर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बहबलपुर में, यह मेला भादो शुक्ल पक्ष नवमी को लगता है| - कार्तिक सांस्कृतिक मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बल्लभगढ़ में, इस मेले को हरियाणा के पर्यटन विभाग ने विकसित किया है| - रामनवमी का उत्सव मेला कहन लागत है?
उत्तर – भैडोली में, भादो की नवमी को मनाया जाता है| - शिव चौदस का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – मैटोली नामक स्थान पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगता है|
रोहतक –
- बाबा मस्तनाथ का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अस्थल बोहर में, यह मेला फाल्गुन माह में सुदी अष्टमी व नवमी (फरवरी-मार्च) के दिन लगता है| - बाबा गनतीदास मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – छुडानी में फाल्गुन सुदीभादो बदी के दिन लगता है| - श्याम जी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – दुबलधन माजरा में, यह मेला फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी (फरवरी-मार्च) - भीमेश्वरी (बेरी वाली माता) का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बेरी में, यह मेला नवरात्रि के दिनों में लगता है| - होला महोल्ला महोत्सव मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – लाखनमाजरा में फाल्गुन सुदी पूर्णिमा, गुरू तेग बहादुर की याद में यह उत्सव होता है|
गुरुग्राम –
- शीतला माता का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – चैत्र व आषाढ़ मास में| - भट्क पूर्णमल का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – कासन में भादों माह में| - नाग पूजा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – नांगल मुबारकपुर में, भादो सुदी छठी को आयोजित किया गाता है| - बुद्धों का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – मुबारकपुर में, मार्च माह में प्रत्येक सप्ताह | - गोगा नवमी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – इस्लामपुर में भादो महीने की नवमी को लगता है| - महादेव का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – इच्छापुरी में, फाल्गुन शुक्ल की चतुर्थी व पूर्णिमा को - बूढ़ी तीज मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अलदूर्का नामक स्थान पर, भादो शुक्ल पक्ष की तीज पर, मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है| - शाहचोखा खोरी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खोरी नामक स्थान पर अप्रैल-मई के महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है| - शिवजी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पुन्हाना में फरवरी माह में इसे आयोजित किया जाता है|
कैथल –
- फल्गु मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – फरल गाँव में आशिवन माह में सोमवती अमावस्या को लगता है, यह मेला विश्व स्तर पर भी काफी महत्व रखता है| - पुण्डरक का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पुण्डरी में, अप्रैल माह में लगता है| - देहाती मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – लुदाना में, बाबा का मेला अक्टूबर में लगता है|
सिरसा –
- बाबू भूमणशाह का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – मल्लेवाला, मंगाला, मौजादीन गांवों में संक्रांति के दिन लगता है| - मेला डेरा सच्चा सौदा मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – हर महीने के अंतिम रविवार को लगता है| - मेला सरसईनाथ मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – चैत्र सुदी एकम (प्रतिपदा) को लगता है|
हिसार –
- जन्माष्टमी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – श्री कृष्ण व गुरू जम्भेश्वर के जन्म पर्व पर लगता है| - अग्रसेन जयन्ती मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – अग्रोहा में अक्टूबर माह में लगता है| - नवरात्रि मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बास व बनभौरी में चैत्र व आशिवन मास में लगता है| - काली देवी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – मई माह में हाँसी में लगता है| - गोगा नवमी मेला कहाँ लगता है.
उत्तर – भादो शुक्त नवमी को - शिवजी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – फाल्गुन माह में सीसवाल व किरमारा गाँव में लगता है|
भिवानी –
- बाबा मुंगीपा मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – रिवासा (भिवानी) में कार्तिक सुदी चौदस को - नागा बाबा मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – नवराजगढ़ में बाबा नागा की पूजा के अवसर पर| - पूर्णमासी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – यह मेला तोशाम में लगता है. - बाबा खेड़ेवाला का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – नौरंगाबाद में रक्षाबन्धन वाले दिन - सती का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खरक कलां में भादो शुक्ल पंचमी को|
महेन्द्रगढ़ –
- ढोसी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – ढोसी पहाड़ी पर महर्षि च्यवन की तपोभूमि पर इस मेले का आयोजन किया जाता है| - भूरा भवानी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – वैशाख बदी नवमी को| - माता मसानी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – महेन्द्रगढ़ में चैत्र बंदी छठ को - बाबा भलाईनाथ का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – नांगलगढ़ में फाल्गुन शुक्ल पक्ष को यह मेला लगता है| - तीज का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – नारनौल में श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया को यह मेला लगता है| - शिवजी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बघौत में श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को यह मेला लगता है| - हनुमान जी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सोभासागर, नारनौल व दौचाव में चैत्र शुक्ल पख पूर्णमासी को यह मेला लगता है| - गुगा नवमी का उत्सव मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – कनीना, हडीना, नारनौल में भादो कृष्ण पक्ष नवमी को यह उत्सव मनाया जाता है|
अम्बाला –
- बावन द्वादशी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – भाद्रपद द्वादशी को शारदा देवी का मेला त्रिलोकपुर में - तीज का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – पंजोखड़ा में सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को - दुर्गाष्टमी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – न्योला में चैत्र माह में - शारदा देवी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – त्रिलोकपुर में चैत्र माह में - गुगा नवमी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – केसरी नामक स्थान पर भादो माह में
पंचकूला –
- काली माई का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – कालका नामक स्थान पर चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को इस मेले का आयोजन होता है| चैत्र व आशिवन दोनों नवरात्रों में यहाँ मेले जैसा ही उत्सव रहता है|
सोनीपत –
- सतकुम्भा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खेड़ी गुज्जर में श्रावण मास के अंतिम रविवार को - डेरा नग्न बालकनाथ का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – रभड़ा तहसील में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी को यह मेला लगता है| - सुमित्रा देवी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – यह मेला रभड़ा के गोहाना क्षेत्र में चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी को तथा आशिवन शुक्ल पक्ष में नवरात्रि को यह मेला लगता है| - बाबा रामकशाह का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सुबडू तहसील में फाल्गुन की पूर्णमासी को यह मेला लगता है| - रक्षाबन्धन का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सोनीपत में श्रावण की पूर्णमासी पर इस मेले का आयोजन होता है|
कुरुक्षेत्र –
- सूर्यग्रहण मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सरोवर स्नान - पेहवा मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – सरस्वती तीर्थ में मार्च में स्नान - मारकंडा मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – शाहाबाद - देवी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – शाहबाद नामक स्थान पर अप्रैल माह में मनाया जाता है| - महावीर जयन्ती उत्सव मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – लाडवा में मार्च माह में मनाया जाता है| - बैशाखी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – यह मेला 13 अप्रैल को मनाया जाता है|
यमुनानगर –
- कपाल मोचन मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बिलासपुर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन - पंचमुखी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – छछरौली में
रेवाड़ी –
- श्याम बाबा छड़ी मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बहमगढ़ रेवाड़ी में फाल्गुन सुदी नवमी को - बाबा सूरजगिरि का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खोरी में चैत्र कृष्ण पक्ष प्रथम को आयोजित होता है| - बाबा पीर का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – धारुखेड़ा में चैत्र कृष्ण पक्ष चौदस को यह मेला आयोजित होता है| - गुगा नवमी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – बीकानेर में भादो कृष्ण पक्ष नवमी को यह मेला लगता है| - बसंत पंचमी का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – काठूवास में माघ शुक्ल पंचमी को यह मेला लगता है| - शिवरात्रि का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर – खड़गवास, चीमनवास व कन्हौरी में फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को यह मेला लगता है