
हरियाणा की जनसंख्या जनगणना (Census)-2011 के अनुसार दो करोड़, तिरेपन लाख, इक्यावन हजार, चार सौ बासठ (2,53,51,462) है। लिंगानुपात (Sex-Ratio) में हरियाणा देश का सबसे पिछड़ा हुआ राज्य माना जाता है। इसलिए यहाँ पुरुष तथा महिलाओं की सँख्या में बहुत बड़ा फासला पाया जाता है महिलाओं की सँख्या पुरुषों के मुकाबले इस प्रदेश में अमूमन कम ही पाई जाती है। यद्दपि पिछली जनगणना (Census) के मुकाबले लिंगानुपात में लगातार सुधार देखा जाता रहा है। हरियाणा में पुरुषों की सँख्या 1 करोड़ 34 लाख के लगभग है वहीं इस प्रदेश में महिलाओं की सँख्या 1 करोड़ 18 लाख पर सिमटी हुई है 16 लाख के इस बड़े अंतर को अनदेखा नही किया जा सकता। जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात लगभग 135:118 है| Full information (Click Here)
जनसंख्या (Population) की दृष्टि से हरियाणा भारत के 29 राज्यों में 18वें स्थान पर है| भारत की कुल जनसँख्या का 2% के लगभग भाग हरियाणा में निवास करता है। हालांकि कुल भारत की जनसँख्या का यह हिस्सा पहली नजर में छोटा प्रतीत होता है परन्तु दिल्ली (देश की राजधानी) को तीन तरफ से घेरता हरियाणा राज्य देश की राजनीति व आर्थिक शक्ति (Politics And Economic Power) पर विशेष पकड़ रखता है। वहीं दिल्ली के तेज विकास का प्रभाव हरियाणा पर भी देखा जा सकता है। Census
हरियाणा की जनसँख्या में वर्ष 2001 से 2011 तक 40 लाख के करीब वृद्धि दर्ज की गई है। यद्दपि जनसँख्या (Census) बढ़ने की यह रफ्तार 1991-2001 में दर्ज की गई जनसँख्या बढ़ौतरी की रफ्तार के मुकाबले 10% कम थी। Census
जैसा कि आपकों पता है हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है तथा देश की आजादी के भी पूर्व से कृषि क्षेत्र में अपनी अग्रिमता दर्ज करवाता रहा है यही कारण है कि हरियाणा की 65% जनसँख्या आज भी गांवों में बसी है तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी है वहीं 35% जनसँख्या नगरों में स्थानांतरित होकर देश की आधुनिक प्रगति में हिस्सेदार बन रही है। हरियाणा में ग्रामीण जनसंख्या का घनत्व 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जबकि शहरी जनसंख्या का घनत्व 4475 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है | Census
इस पोस्ट में हरियाणा की जनगणना से संबन्धित जानकारी दी गई है, ऐसे प्रश्न प्राय हरियाणा से संबन्धित एक्जाम जैसे की एचएसएससी (HSSC), HTET, HPSC और Haryana Police से संबन्धित एक्जाम में पूछे जाते है| Census
List of District of Haryana – Census 2011
Sr | District | Population | Increase | Sex Ratio | Literacy | Density |
1 | Faridabad | 1,809,733 | 32.54 % | 873 | 81.70 % | 2442 |
2 | Hisar | 1,743,931 | 13.45 % | 872 | 72.89 % | 438 |
3 | Bhiwani | 1,634,445 | 14.70 % | 886 | 75.21 % | 342 |
4 | Gurgaon | 1,514,432 | 73.96 % | 854 | 84.70 % | 1204 |
5 | Karnal | 1,505,324 | 18.14 % | 887 | 74.73 % | 597 |
6 | Sonipat | 1,450,001 | 13.35 % | 856 | 79.12 % | 683 |
7 | Jind | 1,334,152 | 12.13 % | 871 | 71.44 % | 494 |
8 | Sirsa | 1,295,189 | 15.99 % | 897 | 68.82 % | 303 |
9 | Yamunanagar | 1,214,205 | 16.57 % | 877 | 77.99 % | 687 |
10 | Panipat | 1,205,437 | 24.60 % | 864 | 75.94 % | 951 |
11 | Ambala | 1,128,350 | 11.23 % | 885 | 81.75 % | 717 |
12 | Mewat | 1,089,263 | 37.93 % | 907 | 54.08 % | 723 |
13 | Kaithal | 1,074,304 | 13.55 % | 881 | 69.15 % | 464 |
14 | Rohtak | 1,061,204 | 12.88 % | 867 | 80.22 % | 608 |
15 | Palwal | 1,042,708 | 25.76 % | 880 | 69.32 % | 767 |
16 | Kurukshetra | 964,655 | 16.86 % | 888 | 76.31 % | 630 |
17 | Jhajjar | 958,405 | 8.90 % | 862 | 80.65 % | 523 |
18 | Fatehabad | 942,011 | 16.85 % | 902 | 67.92 % | 371 |
19 | Mahendragarh | 922,088 | 13.48 % | 895 | 77.72 % | 486 |
20 | Rewari | 900,332 | 17.64 % | 898 | 80.99 % | 565 |
21 | Panchkula | 561,293 | 19.83 % | 873 | 81.88 % | 625 |
हरियाणा की जनगणना-2011 से संबन्धित जानकारी
- जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या किस जिले में है?
उत्तर – फरीदाबाद | - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा की दशकीय वृद्धि दर कितनी है?
उत्तर – 19.90% - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम जनसंख्या किस जिले में है?
उत्तर – पंचकुला | - प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने हरियाणा के किस स्थान से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किस स्थान से की?
उत्तर – पानीपत | - वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर कौन है?
उत्तर – साक्षी मलिक | - वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रथम ब्रांड एंबेसडर कौन थी?
उत्तर – माधुरी दीक्षित | - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या लगभग कितनी है?
उत्तर – 25351462 - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात लगभग कितना है?
उत्तर – 135:118 - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम दशकीय वृद्धि दर किस जिले में है?
उत्तर – झज्जर (+8.9%) - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक दशकीय वृद्धि दर किस जिले में है?
उत्तर – गुड़गांव (+14%) - जनगणना 2011 के अनुसार दशकीय वृद्धि दर में चार जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम है?
उत्तर – गुड़गांव, मेवात, फ़रीदाबाद और पलवल | - जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या में अधिक जनसंख्या वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम है?
उत्तर – फ़रीदाबाद, हिसार, भिवानी और गुड़गांव | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक पुरुष और महिला जनसंख्या किस जिले में है?
उत्तर – फ़रीदाबाद | - जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या में कम जनसंख्या वाले चार जिलों का आरोही क्रम/बढ़ते क्रम हैं?
उत्तर – पंचकुला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और फ़तेहाबाद | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम पुरुष और महिला जनसंख्या किस जिले में है?
उत्तर – पंचकुला | - हरियाणा की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?
उत्तर – 2.09% - जनगणना 2011 के अनुसार दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले कितने जिले हैं?
उत्तर – 15 - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर – 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व किस जिले का है?
उत्तर – फ़रीदाबाद (2298) - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे का कम जनसंख्या घनत्व किस जिले का है?
उत्तर – सिरसा 303 - जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या में अधिक जनसंख्या घनत्व वाले चार जिलों का आरोही क्रम/बढ़ते क्रम हैं?
उत्तर – सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार | - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा का लिंग अनुपात कितना है?
उत्तर – 877 - जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या में कम जनसंख्या घनत्व वाले चार जिलों का आरोही क्रम/बढ़ते क्रम है?
उत्तर – सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार | - जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक लिंग अनुपात वाला जिला कौन सा है?
उत्तर – मेवात/नूह (906) - वर्ष 2016 के अंत तक हरियाणा में औसतन जन्म के समय का लिंग अनुपात कितने अंक पार कर गया जो वर्ष 2015 में मात्र 876 था?
उत्तर – 900 लड़कियां प्रति 1000 लड़के | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम लिंग अनुपात वाला जिला कौन सा है?
उत्तर – सोनीपत एवं गुड़गांव | - मार्च 2017 में हरियाणा में जन्म के समय क लिंग अनुपात कितना पहुँच गया?
उत्तर – 950 लड़कियां प्रति 1000 लड़के | - हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर – 51.14 लाख (20.17%) - मुख्यत; किस प्रचार/योजना के कारण वर्तमान में हरियाणा में जन्म के समय का लिंग अनुपात में वृद्धि संभव हुई?
उत्तर – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | - जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे अधिक लिंग अनुपात वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम है?
उत्तर – मेवात, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा | - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर – 75.6% - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम साक्षरता दर किस जिले में है?
उत्तर – मेवात (नूह) - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक साक्षरता दर किस जिले में है?
उत्तर – गुड़गांव | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक पुरुष साक्षारता दर किस जिले में है?
उत्तर – रेवाड़ी | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक महिला साक्षरता दर किस जिले में है?
उत्तर – गुड़गांव | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम महिला साक्षरता दर किस जिले में है?
उत्तर – मेवात (नूह) - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम पुरुष साक्षरता दर किस जिले में है?
उत्तर – मेवात (नूह) - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा में पुरुष साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर – 84.1% - जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा में महिला साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर – 65.9% - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक साक्षरता दर वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम हैं?
उत्तर – गुड़गांव, पंचकुला, फ़रीदाबाद और अंबाला | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम साक्षरता दर वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/ बढ़ते क्रम है?
उत्तर – मेवात, फ़तेहाबाद, सिरसा, पलवल | - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक पुरुष साक्षरता दर वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/ घटते क्रम हैं?
उत्तर – रेवाड़ी, गुड़गांव, महेंद्रगढ, फ़रीदाबाद | - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर – सिरसा (चरखी दादरी भिवानी में से नया जिला बन गया) - जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक महिला साक्षरता दर वाले चार जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम है?
उत्तर – गुड़गांव, पंचकुला, अंबाला, फ़रीदाबाद | - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर – फ़रीदाबाद | - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े तीन जिलों का अवरोही क्रम/घटते क्रम है?
उत्तर – सिरसा, हिसार, गुड़गांव | - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटे चार जिलों का आरोही क्रम/बढ़ते क्रम है?
उत्तर – फ़रीदाबाद, पंचकुला, पानीपत, पलवल | - जनगणना 2011 के अनुसार 0-6 वर्ष समूह में सर्वाधिक लिंग अनुपात वाला जिला कौन सा है?
उत्तर – मेवात/ नूह (903) - जनगणना 2011 के अनुसार 0-6 वर्ष समूह में हरियाणा का लिंग अनुपात कितना है?
उत्तर – 830 - जनगणना 2011 के अनुसार 0-6 वर्ष समूह में सबसे कम लिंग अनुपात वाला जिला कौन सा है?
उत्तर – सोनीपत | - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कब से हुई?
उत्तर – 22 जनवरी 2015