
Haryana Lok Sabha Elections – 2019
Haryana Lok Sabha Elections – 2019 लोकसभा चुनाव – 2019 में हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की जमकर आंधी चली। पहली बार बिना गठबंधन के, खुद के बूते पर चुनावी रण में उतरी भाजपा राज्य की सभी दस लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने में कामयाब रही। रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत में थोड़ी मुश्किल आई, लेकिन बाकी सीटों पर मोदी के नाम की आंधी में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के उम्मीदवार भाजपा के आसपास भी नहीं ठहर सके। भाजपा रोहतक, हिसार और सिरसा में आज तक कमल नहीं खिला सकी थी, लेकिन इस बार उसने इन तीनों सीटों पर दमदार जीत हासिल कर हुड्डा, चौटाला और भजनलाल के गढ़ भेदने में सफलता हासिल की।
- इस बार कौन सी लोकसभा के चुनाव हुए?
– 17वीं - हरियाणा में 17वीं लोकसभा के चुनाव कौन से चरण में हुए?
– छठे चरण में - हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 कब हुए?
– 12 मई को - हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 कितनी सीटों पर हुए?
– 10 सीटों पर - हरियाणा में किस पार्टी ने सभी सीटों (10 सीटों) पर विजय प्राप्त की?
– भाजपा ने - हरियाणा निर्वाचन आयोग (Electoral Commission, Haryana) ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार कौन सा सर्च इंजिन बनाया है?
– वोटर सर्च इंजिन (voter search engine) - लोक सभा चुनाव 2019 के दौरान हरियाणा में कितने मतदाता है?
– 1,80,56,896 मतदाता - हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?
– 70.34 - हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 में पुरुष मतदान प्रतिशत कितना है?
– 71% - हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 में महिला मतदान प्रतिशत कितना है?
– 69.61% - हरियाणा के किस संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा?
– सिरसा, 75.97% - हरियाणा के किस संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा?
– फ़रीदाबाद, 64.12% - हरियाणा से कितने मंत्रियों को council of Ministers 2019 में जगह मिली?
उत्तर– 3 मंत्री,
Minister Of State with Independent Charge –
राव इन्द्रजीत, गुरुग्राम से
Minister of State –
कृष्णपाल गुर्जर (फ़रीदाबाद), रत्नलाल कटारिया (अंबाला)
हरियाणा लोक सभा चुनाव – 2019 (Haryana Lok Sabha Elections – 2019)
Click Here
लोकसभा सीट | जीतने वाले सांसद का नाम | हारने वाले सांसद का नाम | जीत का अंतर |
अंबाला | रतनलाल कटारिया – भाजपा | कु. सैलजा, कांग्रेस | तीन लाख 38 हजार 497 |
भिवानी-महेंद्रगढ़ | धर्मबीर सिंह – भाजपा | श्रुति चौधरी, कॉंग्रेस | चार लाख 35 हजार 262 |
फ़रीदाबाद | कृष्णपाल गुर्जर – भाजपा | कांग्रेस के अवतार भड़ाना व आप-जजपा गठबंधन के नवीन जयहिंद | छह लाख 17 हजार 909 |
गुडग़ांव | राव इंद्रजीत – भाजपा | कैप्टन अजय यादव, कांग्रेस | तीन लाख 86 हजार 256 – को हराया |
हिसार | बृजेंद्र सिंह – भाजपा | जजपा-आप गठबंधन के दुष्यंत चौटाला व कांग्रेस के भव्य बिश्नोई | तीन लाख 14 हजार 526 |
करनाल | संजय भाटिया – भाजपा | कुलदीप शर्मा, कांग्रेस | छह लाख 56 हजार 142 |
कुरुक्षेत्र | नायब सिंह सैनी – भाजपा | कांग्रेस के निर्मल सिंह व इनेलो के अर्जुन चौटाला | तीन लाख 84 हजार 591 |
रोहतक | डा. अरविंद शर्मा – भाजपा | दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस | 7503 मत |
सिरसा | सुनीता दुग्गल – भाजपा | कांग्रेस के डा. अशोक तंवर व इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी | तीन लाख 9 हजार 918 |
सोनीपत | रमेश चंद्र कौशिक – भाजपा | भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कॉंग्रेस | एक लाख 64 हजार 864 |
हरियाणा के चुनावी रण में बड़े महारथियों का प्रदर्शन
मोदी सरकार के दो मंत्री
- कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद) जीते।
- राव इंद्रजीत सिंह (गुरुग्राम) जीते।
वर्तमान छह सांसदों का रिजल्ट
- दुष्यंत चौटाला (हिसार) : हारे
- दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) : हारे
- चरणजीत सिंह रोड़ी (सिरसा) : हारे
- धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़) : जीते
- रतन लाल कटारिया (अंबाला) : जीते
- रमेश कौशिक (सोनीपत) : जीते
पूर्व मुख्यमंत्री
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा (सोनीपत) : हारे
राज्यमंत्री
- नायब सिंह सैनी (कुरुक्षेत्र) : जीते
विधायक
- कुलदीप शर्मा (करनाल) : हारे
पांच पूर्व सांसद
- श्रुति चौधरी (भिवानी-महेंद्रगढ़) : हारीं
- कुमारी सैलजा (अंबाला) : हारीं
- अवतार सिंह भड़ाना (फरीदाबाद) : हारे
- डॉ. अरविंद शर्मा (रोहतक) : जीते
- डॉ. अशोक तंवर (सिरसा) : हारे
दो पूर्व मंत्री
- कैप्टन अजय सिंह यादव (गुरुग्राम) हारे
- निर्मल सिंह (कुरुक्षेत्र) हारे
Read Also –हरियाणा में कृषि संबन्धित समान्य ज्ञान (प्रमुख फ़सलें, खाद्यान फ़सलें)